Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएनजीसी कर्मी समेत दो लोग स्मैक के साथ पकड़े
  • देहरादून

ओएनजीसी कर्मी समेत दो लोग स्मैक के साथ पकड़े

AltnewsUttarakhand 10/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर पुलिस ने ओएनजीसी के संविदा कर्मी समेत दो लोगों 32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को राजपुर क्षेत्र में विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहन और संदिग्ध लोगों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक स्कूटर पर सवार दो लोग शहर के विभिन्न इलाकों में स्मैक की तस्करी के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने चैकिंग करते हुए आईटी पार्क गेट धोरण रोड से एक स्कूटी पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पुष्पित शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश शुक्ला निवासी बादशाहपुर जौनपुर यूपी और नीरज सिंह पुत्र सोमराज सिंह निवासी कटकोट थाना रानीपोखरी के रूप में हुई। भट्ट ने बताया कि नीरज ओएनजीसी में संविदा पर काम करता है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो काफी समय से देहरादून में स्मैक तस्करी का काम कर रहे हैं। वो मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार आदि जगहों से स्मैक खरीदकर लाते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नियम विरुद्ध परमिट देने का आरोप लगाया
Next: वन विभाग ने पिकअप से पकड़ा 96 टिन लीसा, चालक फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.