Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • भाजपा स्टार प्रचारक 13 जनवरी से श्रीनगर में करेंगे जनसंपर्क
  • पौड़ी

भाजपा स्टार प्रचारक 13 जनवरी से श्रीनगर में करेंगे जनसंपर्क

AltnewsUttarakhand 11/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   नगर निगम श्रीनगर सीट को हर हाल में जीतने के लिये भाजपा के स्टार प्रचारक जल्द नगर में चुनावी जनसंपर्क करते हुए नजर आयेंगे। भाजपा निगम चुनाव कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि निकाय चुनावी माहौल के बीच 13 जनवरी को स्टार प्रचारक, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट श्रीनगर में भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय के पक्ष में जनसंपर्क कर मतदान की अपील करेंगे। बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की हलचलों पर रावत ने कहा कि स्टार प्रचारकों के नाम में उनका नाम शामिल किया गया है, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा। रावत ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध में चुनाव लड़ रहे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के संविधान के अनुसार छह वर्ष के लिये निष्कासित किया गया है। बताया कि मेयर पद की निर्दलीय प्रत्याशी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आरती भंडारी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी का निष्कासन किया गया है। कहा कि पार्षद पद में भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे विजय चमोली, सुजीत अग्रवाल, दीपक उनियाल, संदीप रावत, सूरज हिमलियाज, सत्य नारायण को पार्टी से निष्कासित किया गया है। मौके पर जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, गिरीश पैन्यूली, जितेन्द्र रावत, जितेन्द्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर दोनों पक्षों के 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next: चनोली ग्राम समूह पेयजल योजना चालू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.