Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • देहरादून

बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 13/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पुलिस ने बच्चा अपहरण कर बेचने वाले गिराहे का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दून से अपहरण किया दो साल का बच्चा बरामद हुआ है। आरोपियों ने दो लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया था। एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 02 जनवरी को रीना पत्नी सोमपाल निवासी कस्बा झालू बिजनौर हाल निवासी यमुना कॉलोनी देहरादून ने अपने दो बेटे आकाश उम्र 05 वर्ष और विकास उम्र 02 वर्ष के अपहरण होने की शिकायत कोतवाली कैंट में दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला कि पीड़ित के घर उसके मामा के बेटे राकेश पुत्र निवासी जाटान, बिजनौर का आना जाना था। राकेश देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर रहता था। घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित का बड़ा बेटा घर लौट गया। असपास के लोगों से पता चला कि राकेश ने ही उसे यमुना कॉलोनी में घर के समीप छोड़ा था। पुलिस ने राहुल पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोहरपुर काफियाबाद मुरादाबाद की अपहरण में संलिप्तता पाई। मोबाइल सर्विलांस से राहुल और राकेश के घटना वाले दिन संपर्क में होने की सूचना मिली। पता चला कि राहुल की पुत्री तानिया ने अपहृत बच्चों को अपने पास छिपाया गया था।
दोनों आरोपी घटना के बाद से अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिए तीनों अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां जुटाई। पता चला कि तीनों अमरोहा में राहुल की बुआ के घर पर छिपे हैं। पुलिस ने दबिश देकर अमरोहा से राकेश और तानिया को गिरफ्तार किया। उन्होंने बच्चे को प्रिंयका और सेंटी दोनों निवासी कोडीपुर धामपुर बिजनौर को दो लाख रुपये में बेचा था। पुलिस ने धामपुर से प्रियंका और सैन्टी को भी गिरफ्तार किया। दोनों बच्चे को सरकथल शिवाला में एक परिवार को बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बच्चा बरामद किया। राहुल निवासी गोहरपर काफियाबाद मुरादाबाद अभी भी फरार है। मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस ने 25000 रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा सांसदों के गोद लिए गांवों का ब्योरा दे सरकार: कांग्रेस
Next: भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में कार्यकर्ता जा रहे घर-घर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.