Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • परिवहन विभाग ने पौड़ी-देहलचोरी मोटर मार्ग हुए हादसे की जांच शुरू की
  • पौड़ी

परिवहन विभाग ने पौड़ी-देहलचोरी मोटर मार्ग हुए हादसे की जांच शुरू की

AltnewsUttarakhand 13/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   पौड़ी-देहलचौरी मोटरमार्ग पर रविवार को हुए बस हादसे की जांच परिवहन विभाग ने शुरू कर दी। इस बस में कुल 28 लोग सवार थे जिसमें छह लोगों की इस हादसे में जान चली गई थी। रविवार को पौड़ी से चली जीएमओयूलि. की यह बस कुठार मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई थी। डीएम के आदेश पर परिवहन विभाग के अफसरों ने बस हादसे की जांच शुरू कर दी। पौड़ी के आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर हादसे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की है। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि जिस जगह पर बस खाई में गिरी वहां सड़क पर कोई क्रैश बैरियर नहीं था। इसके अलावा अभी तक जांच में यह भी सामने आया है कि चालक के बस पर नियंत्रण खो देने की वजह से बस खाई में जा गिरी। आरटीओ के मुताबिक हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच टीम कर रही है। फिलहाल बस के सभी दस्तावेज वैध पाए गए है और बस 30 सीटर में पास थी। हादसे की वजह ओवरलोडिंग भी नहीं पाई गई। आरटीओ ने बताया कि हादसे की पूरी जांच कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसे जल्द ही डीएम को सौंपा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति स्नान को लेकर नगर निगम ने चलाया अभियान
Next: भाजपा सांसदों के गोद लिए गांवों का ब्योरा दे सरकार: कांग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.