Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • वाहन दुर्घटना के बाद पौड़ी बाजार बंद रहा
  • पौड़ी

वाहन दुर्घटना के बाद पौड़ी बाजार बंद रहा

AltnewsUttarakhand 13/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी-देहलचौरी मोटर मार्ग पर रविवार को हुए बस हादसे के बाद सोमवार को पौड़ी बाजार बंद रहा। यही नहीं निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार भी थमा रहा। हादसे में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। जबकि चार घायलों का मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। निकाय चुनावों को लेकर इन दिनों प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं, लेकिन सोमवार को पौड़ी में किसी भी प्रत्याशी का कोई प्रचार वाहन घुमता नहीं दिखाई दिया। हादसे पर दुख जताते हुए सोमवार को पौड़ी का बाजार भी बंद रहा। निकाय चुनावों को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने चुनावी दफ्तर खोले हुए हैं। वहीं निकाय चुनावों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की पौड़ी में होने वाली जनसभा भी नहीं हुई। इससे पूर्व रविवार की रात में उनकी कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बैठक भी नहीं हुई। पार्टी चुनाव संयोजक नीरज पांथरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की जनसभा में पौड़ी एजेंसी चौक पर 11 बजे रखी गई थी, लेकिन रविवार को पौड़ी के पास बस हादसे के मद्देनजर यह जनसभा नहीं की गई। एक ओर निकाय चुनावों को लेकर कार्यक्रम नहीं हुए तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को किसी भी प्रत्याशी का प्रचार वाहन भी सड़कों पर प्रचार करते हुए नहीं दिखाई दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंपनी का सप्लायर बनकर युवक से 25 लाख हड़पे
Next: मकर संक्रांति स्नान को लेकर नगर निगम ने चलाया अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.