Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में बूथों पर व्यवस्था जुटाने में लगा प्रशासन
  • देहरादून

ऋषिकेश में बूथों पर व्यवस्था जुटाने में लगा प्रशासन

AltnewsUttarakhand 14/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नगर निगम चुनाव का मतदान 23 जनवरी को होना है। इसी क्रम में प्रशासन और पुलिस ने मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्र के 40 वार्डों में सभी मतदान केंद्र बूथों पर बिजली, पानी और यूरिनल समेत आवश्यक इंतजामों को दुरुस्त किया जा रहा है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर सीओ कार्यालय ने डिमांड मुख्यालय को भेजी दी है। दरअसल, निगम के 40 वार्डों कुल 36 मतदान केंद्र और 86 बूथ हैं। इनमें संवेदनशील केंद्र 19 और बूथ 41 हैं। जबकि अति संवेदनशील केंद्र 12 और बूथ 27 हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस संवेदनशील-अति संवेदनशील केंद्र और बूथों से जुड़े क्षेत्रों में अभी निगरानी में जुटी है। इनमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी पुलिस ने होमवर्क पूरा कर लिया है। सीओ कार्यालय की ओर से क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर फोर्स की तैनाती को लेकर डिमांड भेजी जा चुकी है। वहीं, पुलिस के साथ ही प्रशासन भी चुनाव को सकुशल कराने के लिए आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, बिजली और यूरीनल की व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। चुनाव को लेकर एसडीएम स्मृता परमार ने संबंधित अधिकारियों को भी व्यवस्थाओं के बाबत सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस व अन्य विभागीय व्यवस्थाओं को लगभग जुटा लिया गया है। मतदान के दिन से पूर्व हर इंतजाम को चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति, राष्ट्रीय खेल की तैयारियों का लिया जायजा
Next: मेडिकल कालेज की चयनित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.