Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
  • पौड़ी

पौड़ी में मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 15/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  नगर निकाय चुनाव के तहत मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से किए जाने को लेकर बुधवार को मतगणना कार्मिकों, रिटर्निंग ऑफिसर्स और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर्स को मतगणना से संबंधित प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 89 सुपर वाइजर व 275 मतगणना सहायक मौजूद रहे जबकि 3 मतगणना सहायक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने मतगणना के हर चरण की विस्तार से जानकारी दते हुए मतगणना केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने, संवेदनशील सूचनाओं के प्रबंधन सहित अन्य पर जोर दिया। प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी नोडल दीपक रावत ने प्रशिक्षण में संबंधित कार्मिकों को मतगणना के दिन सदस्यों व अध्यक्षों के मत पत्रों को अलग-अलग रखना, उम्मीदवार के वैध व अवैध मतपत्रों को अलग रखना, कौन से मतपत्र रद्द होने हैं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी गई है उसे गंभीरतापूर्वक समझे, जिससे मतगणना दिवस पर किसी भी प्रकार की समस्या न हो। प्रशिक्षण में एसडीएम दीपक रामचंद्र सेट, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण स्वराज सिंह तोमर आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहन खेड़ा जीते और स्मार्ट मीटर लगें तो राजनीति छोड़ दूंगाः बेहड़
Next: परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.