Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने प्रमोशन को बनाया दबाव
  • देहरादून

पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने प्रमोशन को बनाया दबाव

AltnewsUttarakhand 15/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन को दबाव बनाया। एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बुधवार को संगठन भवन माजरा में हुई बैठक में एसोसिएशन के 2025 के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष सुनील उनियाल ने सभी सदस्यों से हमेशा संवर्ग के हितों के लिए नियमित प्रयास किए जाने पर जोर दिया। कहा कि जूनियर इंजीनियर संवर्ग के हितों को अभी बहुत काम किया जाना बाकि है। वरिष्ठता निर्धारण में जूनियर इंजीनियर संवर्ग के हितों को संरक्षित किया जाना है। अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर नियमानुसार तय होने वाली वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति सुनिश्चित की जानी है। कहा कि अभी तक हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी यूपीसीएल में इंजीनियरों के प्रमोशन नहीं हो पाए हैं।
महासचिव पवन रावत ने सभी सदस्यों से अपना योगदान सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के आजीवन संरक्षक जीएन कोठियाल, जेसी पंत, बीएम भट्ट ने एसोसिएशन के नववर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। बैठक में राहुल अग्रवाल, दीपक पाठक, गिरीश पांडे, मनोज रावत, मनीष पांडे, संदीप शर्मा, बबलू सिंह, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र तोपवाल, नवनीत, अमित रौंछैला, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी में मां-बेटी गिरफ्तार, पुत्र समेत पांच पर केस
Next: संभागीय परिवहन विभाग ने किए पिछले साल के प्रवर्तन की कार्रवाई के आंकड़े जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.