Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वार्ड की जनता तय करे विकास कार्यों की रूपरेखा
  • देहरादून

वार्ड की जनता तय करे विकास कार्यों की रूपरेखा

AltnewsUttarakhand 17/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की रूपरेखा सभा आयोजित कर बननी चाहिए। सभी राजनैतिक दल निकायों से जुड़े मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें। यह बात शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्पेक्स, संयुक्त नागरिक संगठन और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने कही। इस अवसर पर गति संस्था, श्रमयोग, इकोग्रुप सोसाइटी, मंथन संस्था, शेल कला एवं ग्रामीण विकास समिति, मोनाल फाउंडेशन, संरक्षण संस्था , निश्चय सोसाइटी, उमंग फाउंडेशन आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को अपने चुनावी एजेंडे में शामिल करें। स्पेक्स संस्था के अध्यक्ष डॉ बृजमोहन शर्मा ने कहा कि स्पेक्स पहले से ही खाद्य मिलावट, पानी की गुणवत्ता, वर्षा जल संग्रहण, ऊर्जा दक्षता, सोलर इलेक्ट्रिसिटी, वायु प्रदूषण, नदी प्रदूषण, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए फुटपाथ, साइकिल लेन का निर्माण और नगरीय वनीकरण को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस दौरान ब्रिगेडियर केजी बहल, बीजू नेगी, हरी राज सिंह, नीरज उनियाल, डॉ मुकुल शर्मा, सुशील त्यागी, आशीष गर्ग, बालेन्दु जोशी, चौधरी ओमवीर सिंह, प्रदीप कुकरेती, नवीन कुमार सडाना, अवधेश शर्मा, जितेंद्र डंडोना, दिनेश भंडारी, राम तीरथ मौर्या, अशोक कुमार, स्वामी एस चंद्रा, नीतू वालिया, जगदीश शर्मा, एलमोहन लखेरा, जेएस रावत, सौरभ ढौंडियाल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथियों की आवाजाही अधिक होने से लोगों ने मार्निंग वॉक जाना किया बंद
Next: ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास की गति होगी तेज: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.