Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में ‘संचार साथी’ से मिले चोरी हुए 1197 मोबाइल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में ‘संचार साथी’ से मिले चोरी हुए 1197 मोबाइल

AltnewsUttarakhand 17/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में ‘संचार साथी पोर्टल के बाद ऐप भी लोगों के लिए मददगार साबित होगा। दूर संचार विभाग ने ऐप लांच कर दिया है। अब तक पोर्टल से सेवा मिलती थी। उत्तराखंड में पोर्टल पर शिकायत बाद लोगों के चोरी हुए 1197 मोबाइल फोन मिल चुके हैं। पुलिस की मदद से फोन रिकवर किए गए। शुक्रवार को दिल्ली में ‘संचार साथी ऐप की लांचिंग के बाद दून में दूर संचार विभाग के उप महानिदेशक राजीव बसंल ने संचार साथी सेवा की जानकारी दी। बताया कि संचार साथी पोर्टल एक साल पहले लांच हो गया था। उत्तराखंड में इस पोर्टल पर 11979 लोगों ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत की है। इसमें 7320 मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है। इसमें 1197 मोबाइल पुलिस रिकवर कर चुकी है। बताया कि सेवा को ऐप के जरिए अब और सरल बनाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ सके। ऐप की मदद से लोग यह भी पता कर सकते हैं कि उनके नाम पर कितने कनेक्शन चल रहे हैं। साथ ही आसपास के इंटरनेट सेवा प्रदाताओं की जानकारी भी ले सकते हैं। इंट्रा रोमिंग सर्विस भी लांच हुई है। इसमें सरकारी बजट लगे निजी कंपनियों के टावरों से सभी कंपनियों के नेटवर्क मिल सकेंगे। इस मौके पर निदेशक लबि गुप्ता भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार लेकर किराया नहीं चुकाने पर दो के खिलाफ केस
Next: भूतापीय ऊर्जा से बिजली बनाने को उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी के मध्य हुआ एमओयू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.