Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास
  • देहरादून

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास

AltnewsUttarakhand 18/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  न्यायालय ने नवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। विशेष न्यायाधीश पोक्सो अर्चना सागर की कोर्ट ने शुक्रवार को मामले में सुनवाई की। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि मामला फरवरी 2022 का है। बसंत विहार थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि 06 फरवरी 2022 को उनकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोप था कि युवक करीब 04 महीने से किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने मामले में दो अप्रैल 2022 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में किशोरी ने बताया कि आरोपी का उसके मामा के बेटे के साथ घर पर आना जाना था। जब उनके माता-पिता घर पर नहीं होते थे, तो युवक जबरन उनके घर में घुस जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। बाद में तबियत खराब होने पर उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। जांच में किशोरी गर्भवती निकली। कोर्ट ने तमाम गवाओं और सबूतों को मद्देनजर रखते हुए आरोपी रामसरित को दोषी करार दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमीन बेचने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पे
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने 02 पेटी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.