Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रास्ता रोकने पर युवती ने की युवक की पिटाई
  • हरिद्वार

रास्ता रोकने पर युवती ने की युवक की पिटाई

AltnewsUttarakhand 20/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। खड़खड़ी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक युवती ने अपना रास्ता रोकने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन बाद में युवक ने माफी मांगकर मामला सुलटा लिया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात को खड़खड़ी में एक युवती अपने घर की ओर जा रही थी, तभी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। युवती ने विरोध किया, लेकिन युवक ने उसकी बात नहीं मानी। इससे नाराज युवती ने युवक की पिटाई कर दी। घटना के बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन इससे पहले स्थानीय लोग पहले ही आ चुके थे। तभी युवक का रिश्ते का चाचा भी आ पहुंचा, इसके बाद उसने माफी मांगकर मामला सुलटा लिया। इधर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने स्वयं ही आपस में समझौता कर लिया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पौड़ी में सड़कों पर लगे क्रैश बैरियरों की होगी जांच
Next: करणवीर सिंह बने बिगबॉस 18 के विजेता, ऐन वक्त पर पिछड़े विवियन डीसेना  

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.