Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा से पूरा देश होगा लाभान्वित: धामी
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा से पूरा देश होगा लाभान्वित: धामी

AltnewsUttarakhand 20/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय और पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील की। इससे पहले सीएम धामी ने श्रीनगर बाजार से रामलीला मैदान तक रोड शो कर जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 के चुनाव में उन्होंने जनता से वादा किया था कि सभी के लिए एक समान कानून लाया जाएगा। मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति से यूसीसी का निर्णय पारित हो गया है। शीघ्र ही इसे लागू किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड से निकली यूसीसी की यह गंगा पूरे देश को लाभान्वित करेगी। कहा कि प्रदेश विधानसभा में विधेयक लाकर मातृशक्ति के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण सभी सरकारी नौकरियों में सुनिश्चित किया गया है। हमारी सरकार मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण, दंगारोधी और नकलरोधी कानून बनाए गए हैं। प्रदेश में पारदर्शी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। अब तक 19 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। आज गरीब घरों के मेधावी बच्चे सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
कहा कि प्रदेश में नीली और पीली चादर चढ़ाकर सरकारी भूमि पर किए जा रहे लैंड जिहादों पर सरकार ने कार्रवाई की है। अब तक पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमु्क्त कार्यवाही की जा चुकी है। विपक्ष पर बोलते हुए धामी ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और अन्य पार्टियां भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस के लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आए। एक ओर भाजपा ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त की, वहीं कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जो इस धारा को वापस लागू करना चाहते हैं। कांग्रेस के लोग इस जद्दोजहद में हैं कि वो किसी तरह निकाय चुनाव जीत जाएं और भ्रष्टाचार का खेल फिर से शुरू कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्रीनगर की जनता आगामी 23 जनवरी को नगर निगम श्रीनगर के मेयर समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों के पदों पर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी। नगर निगम में ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद श्रीनगर का तेजी से विकास होगा। सीएम नरे आधुनिक बस स्टैंड और पार्किंग निर्माण, नैथाणा-रानीहाट में रेलवे स्टेशन बनने के बाद तेजी से विकास होने, कनेक्टिविटी बढ़ने पर पर्यटन का विस्तार होने, ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण, कमलेश्वर महादेव मंदिर का भव्य निर्माण किए जाने की बात कही। बताया कि शीघ्र ही श्रीनगर के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा भी शुरू की जाएगी। जिससे पर्यटन को विस्तार मिलेगा साथ ही आपातकालीन परिस्थिति में भी यह सेवा वरदान साबित होगी। जनसभा में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय के पक्ष में मतदान करने के लिए हुंकार भरी। मौके पर राज्य मंत्री दर्जाधारी रमेश गढ़िया, भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवान, कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर रावत, गिरीश पैन्यूली,मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी,पार्षद पद प्रत्याशी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: करणवीर सिंह बने बिगबॉस 18 के विजेता, ऐन वक्त पर पिछड़े विवियन डीसेना  
Next: दहेज में 25 लाख न मिलने पर उत्पीड़न का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.