Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में पांडवास के गीतों पर जमकर थिरके लोग
  • पौड़ी

पौड़ी में पांडवास के गीतों पर जमकर थिरके लोग

AltnewsUttarakhand 24/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  38वें राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली और मशाल तेजस्विनी के पौड़ी पहुंचने पर जिला प्रशासन व कई स्कूलों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के साथ ही लोगों ने भी मौली व मशाल के साथ सेल्फी ली। इस दौरान रांसी स्टेडियम में पांडवास शो का भव्य आयोजन किया गया। पांडवाज टीम द्वारा गाए गीतों पर लोग जमकर थिरके। शुक्रवार को जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने एजेंसी चौक से मौली व मशाल को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान मौली व मशाल एजेंसी चौक से होते हुए बस स्टेशन, धारा रोड, अपर बाजार से सीधे रांसी स्टेडियम पहुंचे। खेल प्रेमियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहित होकर शुभंकर मौली के साथ सेल्फियां भी ली। इस दौरान रांसी स्टेडियम भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। डीएम ने रांसी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी का औपचारिक अनावरण करते हुए पांडवाज शो का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का मौका मिलना हम सबके लिए गर्व की बात है। इससे हमारी देवभूमि आगे खेल भूमि के रूप में विकसित होगी। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट, जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसओ नानकमत्ता गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक से होंगे सम्मानित
Next: खेत में चीड़ और सुराई के पेड़ काटने पर जुर्माना लगाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.