Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन मोहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन मोहा

AltnewsUttarakhand 26/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

–  गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड की झांकी का प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

देहरादून(आरएनएस)।  नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड राज्य की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर उत्तराखंड की झांकी का अभिवादन किया। अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी इस दौरान उत्तराखंड की झांकी का ताली बजाकर स्वागत किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष उत्तराखंड सहित 15 राज्यों की झांकियां थी।  राज्य झांकी की थीम इस बार “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” रखा गया था। मार्च पास्ट के दौरान जैसे ही झांकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने से होकर गुजरी उन्होंने हाथ हिलाकर टीम का अभिवादन किया। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर उत्तराखंड को लेकर अपनापन झलका है।

खास रही उत्तराखंड की झांकी
देवभूमि उत्तराखंड राज्य की इस झांकी में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता एवं साहसिक खेल एवं पर्यटन को दर्शाया गया। झांकी के अग्र भाग में उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाती हुई महिला को दिखाया गया। इस कला को उत्तराखंडी महिलाओं द्वारा पूजा कक्षों, घरों के प्रवेश द्वारों के फर्श और दीवारों पर बनायी जाता है। इसको बनाने के लिए चावल का आटा तथा गेरु का उपयोग किया जाता है। जबकि झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया( नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रैकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग तथा ऋषिकेश में योगा, बंजी जम्पिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइम्बिंग)। नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया।

उत्तराखंड राज्य की झांकी वास्तव में बहुत आकर्षक बनी थी। राज्य की झांकी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है। सूचना विभाग के साथ ही सभी कलाकार इसके लिए बधाई के पात्र हैं।   -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाजपुर में करंट से किसान की मौत में खेत स्वामी पर केस
Next: अल्मोड़ा: निर्धन वर्ग के युवाओं को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, ऐसे करें आवेदन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.