Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • कार खाई में गिरी, डॉक्टर दंपति व बेटा घायल
  • पौड़ी

कार खाई में गिरी, डॉक्टर दंपति व बेटा घायल

AltnewsUttarakhand 28/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  मंगलवार को पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर द्वारीधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार डाक्टर दंपति व उनका बालक घायल हो गया। इसी विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने घायलों को उपचार के लिए स्वयं के वाहन से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने घायलों को खतरे से बाहर बताया है। मंगलवार को डा. गौरव पांडे अपनी पत्नी पूर्णिमा व छह वर्षीय बेटे अपूर्व पांडे के साथ कार से देहरादून को निकले थे इसी दौरान पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सर्किट हाउस से आगे द्वारीधार के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 से 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक कार्यक्रम में जा रहे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने स्वयं के वाहन से हादसे में घायल दंपति व बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि हादसे में घायल डा. गौरव पांडे, उनकी पत्नी डा. पूर्णिमा जोशी व छह वर्षीय बालक अपूर्व पांडे हाल निवासी अस्पताल मोहल्ला पुत्र गौरव पांडे उम्र 6 वर्ष निवासी अस्पताल मोहल्ला पौड़ी घायल हो गए हैं। वहीं जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. रमेश कुंवर ने बताया कि उपचार के बाद डा. गौरव व बेटे को छुट्टी दे दी गई है। जबकि डा. पूर्णिमा का उपचार चल रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक नेगी और बलूनी राष्ट्रीय खेलों में निभाएंगे भूमिका
Next: कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.