Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में आयु सीमा में छूट दे सरकार
  • देहरादून

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में आयु सीमा में छूट दे सरकार

AltnewsUttarakhand 29/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं की भर्ती में आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सचिव महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग को पत्र लिखा है। अपने पत्र में सीएलपी नेता आर्य ने कहा कि विभाग की ओर से दो जनवरी को आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें आवेदकों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। जबकि पूर्व में यह आयु सीमा 40 से 42 वर्ष रहती थी। आयु समय कम रखे जाने से कई वर्षोँ से भर्ती की आस लगाए बैठी हजारों युवतियां, विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिला भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगी। अपने पत्र में उन्होंने जनहित को देखते हुए आयु सीमा पूर्व की भांति 40 से 42 वर्ष किए जाने की मांग की है।
बता दें कि प्रदेश में अभी लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी और सहायिका कार्य कर रही हैं, जबकि 7038 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए अभी तक करीब 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ :  सीएम धामी ने जताया दुख, उत्तराखंड वासियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
Next: शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह 30 जनवरी को

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.