Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • जनता का आशीर्वाद कायम रखना पहली प्राथमिकता  : भंडारी
  • पौड़ी

जनता का आशीर्वाद कायम रखना पहली प्राथमिकता  : भंडारी

AltnewsUttarakhand 29/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   नगर निगम श्रीनगर की नवनियुक्त महापौर आरती भंडारी ने जनता के आशीर्वाद को कायम रखना अपने लिये चुनौती बताया है। बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए श्रीनगर महापौर आरती भंडारी ने नगर निगम के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या का समाधान कर विकास करना रहेगा। बताया कि दो महीनों के भीतर दूरस्थ और सभी वार्डों में जाकर जनता की परेशानियां सुनी जायेंगी,ताकि उन्हें नगर निगम कार्यालय के चक्कर ना काटना पड़े । आरती ने कहा कि जिस प्रकार वह पूरे चुनाव में वोट मांगने के लिये घर-घर पहुंची ठीक उसी प्रकार नगर की जनता कभी भी उनसे बेझिझक मिलने आ सकती है। साथ ही नगर की जनता के लिये उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। आरती ने कूड़े के डंपिंग जोन को शहर के भीतर से हटाकर नगर के भीतर पार्किंग की समस्या से जनता को निजात दिलाने की बात कही। आरती ने जनता के हित में शहर के भीतर मल्टीप्लेक्स, आडिटोरियम की व्यवस्था करना बताया। उन्होंने समय-समय पर जनता से सुझाव देने की बात करते हुए कहा कि निगम के भीतर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मौके पर अमित जुगराण, राजा बिष्ट, रोबिन, शुभम राणा, रिंकू धनाई, दीक्षराज आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इसरो की ऐतिहासिक उड़ान, लॉन्च किया एनवीएस-02; भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा सटीक
Next: ‘खुशियों की सवारी’ सेवा अब प्रसव पूर्व जांचों के लिए भी नि:शुल्क

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.