Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून को मिला राज्य का प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून को मिला राज्य का प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र

AltnewsUttarakhand 29/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

– स्वास्थ्य मंत्री डॉ०धन सिंह रावत ने किया डीएम की अभिनव पहल आधुनिक टीकाकरण केन्द्र लोकार्पण

देहरादून(आरएनएस)।   जनपद देहरादून को आज स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं। जिसमें प्रमुखतः जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून में रक्तकोष भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा राज्य के प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र का लोकार्पण, सीएमओ आवास को लोकार्पण, आशाघर का शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ०धन सिंह रावत ने किया। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू के लिए समर्पित एम्बुलेंस, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी 25 सीटर बस तथा 02 टीबी उन्मूलन आधुनिक वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उप जिला चिकित्सालय  रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ०धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो सुविधाएं हो सकती हैं वह सरकार पूर्ण कर रही है, ढाई वर्ष में 8500 हजार लोगों को नौकरी दी है। एएनएम के लिए वाहन हेतु खनन न्यास से धनराशि निर्गत करने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया। देहरादून में आशाओं के शत्प्रतिशत् पद भर लिए गए हैं, जिससे देहरादून जनपद में पहले संस्थागत प्रसव 60 प्रतिशत् थे अब 93 प्रतिशत् हो गए हैं। 2025 तक का लक्ष्य है कि शत्प्रतिशत् प्रसव कराने है ताकि महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसमें आशाओं का महत्वपूर्ण रोल है। एएनएम के पद भी पूरे हो जाएंगे। फार्मासिस्ट पूरे हैं तथा नर्स पूर्ण हो गए है। 752 एमबीबीएस चिकित्सक पूर्ण हो गए है। बैकलॉक के पद हेतु 10 दिन में विज्ञापन निकाल रहे है तीसरी बार विज्ञापन निकल रहा है यदि इस बार भी पद नही भर पाए तो जनरल कोटे से विज्ञप्ति निकाली जाएगी। सरकार अपने व्यय पर हर वर्ष 300 बच्चों पीजी करा रही है 2027 तक 300 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल जाएगे। जल्द ही 100 वार्डब्वाय के पद भर लिए जाएगें। चिकित्सालय में मरीजों को खाना अच्छा खिलाना है उन्होंने स्थानीय विधायक को कहा कि आप चिकित्सालय में मरीजो के खाने का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में तीमारदारों के रहने के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि 108 सेवा को और अच्छा बनाया जा रहा है,तथा जल्द 350 एम्बुलेंस मिल जाएगी जो जीपीएस सिस्टम से लेस होगी, जिन्हे मरीज एवं तीमारदार टेªक कर सकते है।
मा0 स्थानीय विधायक खजानदास ने जिला चिकित्सालय को विभिन्न सुविधाओं से सुशोभित करने पर मा0 स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डीएम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनपद में इन सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए मा0 स्वास्थ्य मंत्री का मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने इस कार्य में कार्यरत टीम मुख्य चिकित्साधिकारी, एनएचएम निदेशक तथा जिला प्रशासन एवं समस्त टीम के समन्वय एवं संयुक्त प्रयास से आज यह सभी सुविधाएं जनमानस समर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सीएचसी, पीएचसी हैं वह भी हमारे महत्वपूर्ण है, उनका भी उन्नयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ जनमानस को मिले इससे कार्यों की गुणवत्ता एवं सरकार एवं प्रशासन का जनमानस का बीच सकारात्मक सदेंश जाता है। सरकार एवं प्रशासन को उद्देश्य है कि पब्लिक को सरकार की सेवाओं का लाभ सुगमता से मिले, हम जितने जनमानस के जुड़ेगें उतना ही जनामनस की बीच उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचाने में मदद मिलेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०संजय जैन ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी सहयोग से जनपद स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय स्वास्थ्यमंत्री के सहयोग तथा जिलाधिकारी के प्रयासों एवं का ही नतीजा है कि आज जनपद में ब्लड बैंक का शिलान्यास  सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो रहा है।
इस अवसर पर मा0 स्थानीय विधायक खजानदास, उपाध्यक्ष ग्रामीण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ०सुरेश चन्द्र भट्ट, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ०मंजू टम्टा, डॉ०मनोज उप्रेती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०संजय जैन,उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डॉ०दिनेश चौहान, डॉ०निधि रावत, पीआरओ प्रमोद पंवार सहित चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों के पहले ही दिन साबित हुई हाईटेक शूटिंग रेंज की गुणवत्ता
Next: इसरो की ऐतिहासिक उड़ान, लॉन्च किया एनवीएस-02; भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा सटीक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.