Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएवी के छात्रों में विकसित की जाएगी रोजगार क्षमता
  • देहरादून

डीएवी के छात्रों में विकसित की जाएगी रोजगार क्षमता

AltnewsUttarakhand 31/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  डीएवी (पीजी) कॉलेज और नांदी फाऊंडेशन हैदराबाद के बीच शुक्रवार को एक एमओयू हुआ। जिसके तहत फाउंडेशन कॉलेज के स्नातक तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए 40 से 120 घंटे की विशेष कक्षाएं संचालित करेगा। जिससे उनमें रोजगार और व्यक्तित्व विकास की क्षमताएं विकसित की जाएंगी। कालेज के प्राचार्य डा. एसके सिंह ने बताया कि इसके तहत छात्र-छात्राओं में जीवन तथा संचार कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, सामाजिक योग्यताएं, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, समस्या समाधान कौशल, समय प्रबंधन, अनुकूलन क्षमता तथा उनके रचनात्मक गुणों का विकास करने की कोशिश होगी।यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लाभकारी रोजगार प्राप्त करने में निसंदेह सहायक सिद्ध होगा। एमओयू पर नांदी फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम प्रबंधक अक्षय कुमार और कालेज प्राचार्य ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रो. एचएस रंधावा, डॉ.ओनिमा शर्मा और अंग्रेजी विभागध्यक्ष प्रो. मीता शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप का झटका
Next: 17 से 20 फरवरी के बीच हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.