Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फेसबुक मैसेंजर कॉल के जरिए युवक से ठग लिए 1.90 लाख
  • देहरादून

फेसबुक मैसेंजर कॉल के जरिए युवक से ठग लिए 1.90 लाख

AltnewsUttarakhand 31/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  फेसबुक मैसेंजर पर विदेश में रह रहा परिचित बनकर साइबर ठग ने दून निवासी व्यक्ति से 1.90 लाख रुपये अपने दिए बैंक खाते में जमा करा लिए। पीड़ित को बाद में सच्चाई का पता लगी। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजाद खान निवासी निकट एमकेपी कॉलेज ने साइबर सेल में शिकायत दी। बताया कि बीते 10 जनवरी को उन्हें फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को उनका रिश्तेदार वसीम अहमद बताया। वह वर्तमान में दुबई, यूएई में कार्यरत हैं। ठग ने शातिर तरीके से वसीम अहमद के अकाउंट की तरह फर्जी एकाउंट बनाया। इस वजह से शहजाद को संदेह नहीं हुआ। बताया कि उसे वीजा रिन्युअल के लिए तत्काल रकम की जरूरत है। उसने शाहजाद से उसके एजेंट हाजी आमिर हुसैन से संपर्क करने को कहा। एजेंट ने कुछ बैंक खातों की जानकारी दी। जिसमें शाहजाद खान और उनके परिचितों ने कुल 1.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने अपने असली रिश्तेदार से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि उनका फेसबुक अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्लोन कर बनाया था। शहर कोतवाल सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में रिक्शा चालक की मौत
Next: दो पक्षों में हुए संघर्ष में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.