Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप का झटका
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप का झटका

AltnewsUttarakhand 31/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह नौ बजकर 28 मिनट 35 सेकेंड पर भूकंप का एक ओर झटका आया। बीते सात दिनों में उत्तरकाशी में आया ये आठवां झटका है। शुक्रवार सुबह आया भूकंप का झटका 2.7 मेग्नीट्यूड का था। इसकी गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे और उत्तरकाशी से नार्थ ईस्ट दस किलेामीटर दूर रही। हालांकि इस भूकंप को अधिकांश जगह पर महसूस नहीं किया गया। मगर इसे सेस्मोग्राफ में दर्ज कर लिया गया। उत्तरकाशी में इससे पहले गुरुवार 30 जनवरी की शाम सात बजकर 31 मिनट 35 सेकेंड पर भी 2.7 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था। इससे पहले 29 जनवरी को 2.7 तीव्रता, 25 जनवरी को 2.4 तीव्रता का भूकंप आया। एक झटका रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हुआ। 24 को 3.5 तीव्रता और 2.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस दिन का तीसरा झटका भी रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हुआ। वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ.नरेश कुमार ने बताया कि, सेंट्रल सिस्मिक जोन क्षेत्र में होने की वजह से क्षेत्र में भूकंप कम अंतराल पर आते रहते हैं। हालांकि इस साल चार मेग्नीट्यूड तीव्रता से अधिक का भूकंप उत्तराखंड में इस साल कहीं नहीं आया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रानीखेत का युवक गिरफ्तार
Next: डीएवी के छात्रों में विकसित की जाएगी रोजगार क्षमता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.