Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • जहरीला चारा खाने से धनपुरा गांव में तीन मवेशियों की मौत
  • हरिद्वार

जहरीला चारा खाने से धनपुरा गांव में तीन मवेशियों की मौत

AltnewsUttarakhand 27/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  धनपुरा गांव में तीन मवेशियों की मौत हो गई जबकि अन्य पशुओं का उपचार कराया गया। पशु चिकित्सा टीम ने इसकी पुष्टि की है। पशुओं के मरने से स्वामी को लगभग तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है। धनपुरा निवासी जहीर हसन पुत्र मसिता चौधरी की रविवार को तीन मवेशियों की अचानक मौत हो गई। तीन पशुओं के अचानक मरने से हड़कंप मच गया। पशु स्वामी ने इसकी सूचना पशु विभाग को दी सूचना पर पशु चिकित्सकों को एक टीम ने गांव पहुंच पशुओं की जांच की तो सामने आया कि पशु को जहरीला चारा खिलाया गया है। इसके कारण उनकी मौत हुई है। बाकी बचे हुए पशुओं की हालत देख चिकित्सकों ने दवा आदि देकर उनका चारा बदलवाया। पशु स्वामी जहीर का कहना है कि पशुओं के मरने से उन्हें लगभग तीन लाख का नुकसान है। उन्होंने मामले में मुआवजे की मांग उठाई है। पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया पशुओं की मौत जहरीला चारा खाने के कारण हुई है। अन्य पशुओं को दवाई दे दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूसीसी न तो व्यवहारिक है और न ही संवैधानिक :  करन माहरा
Next: यूसीसी लागू करने पर महाराज ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.