Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • महाराज ने आप की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महाराज ने आप की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

AltnewsUttarakhand 02/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 महरौली विधानसभा में भाजपा की चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने पर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने  काम करेंगे। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने महरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र यादव के समर्थन में देवभूमि पार्क में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार चल रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की फ्री इलाज की सुविधा से दूर रखा है।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि देश की राजधानी में भाजपा की सरकार बनने पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया उपलब्ध करवाया जायेगा। हमने दिल्ली के युवाओं को 50000 (पचास हजार) सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हम 15,000 (पंद्रह हजार रुपये) की एकमुश्त वित्तीय सहायता देंगे। हमने संकल्प लिया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने पर ऑटो और टैक्सी चालकों को 10 (दस लाख रुपये) का जीवन बीमा और 5 (पांच लाख रुपये) का दुर्घटना कवर दिया जाएगा। हमारी सरकार बनी तो महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 (पच्चीस सौ रुपये) दिए जाएंगे। दिल्ली में बिजली-पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री की जायेगी।
महिलाओं को 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।
उन्होंने दिल्ली की आम आदमी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यमुना की सफाई के मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार जब दूसरी बार सत्ता में आई थी तो अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह पांच साल में यमुना को पूरी तरह से साफ कर देंगे और यमुना जी की सफाई के बाद वह स्वयं डूबकी लगाने लगायेंगे। लेकिन यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 8500 करोड़ रुपए के बावजूद भी यमुना की सफाई नहीं हो पाई। शराब घोटाले में करीब 2800 करोड़ रुपये भ्रष्टाचारी की भेंट चढ़ गए। दिल्ली की आपदा सरकार में मौहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के नाम पर 65000 करोड़ रुपये का भारी भरकम घोटाला किया गया।
श्री महाराज ने दिल्ली की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि यदि दिल्ली की जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार को दिल्ली की सत्ता सौंपती है तो दिल्ली में 1700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिया जाएगा और जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं वह भी पहले की तरह ही चलती रहेंगी।
इस अवसर पर महरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव, श्रीमती आरती त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन चैधरी, एम.एस रावत, सोहन पाल, सुनील सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार में जानलेवा मांझे से अधेड़ की गर्दन कटी, हालत गंभीर
Next: तीन वर्ष तक मासिक निवेश पर कमाई का झांसा दे लोगों से ठगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.