Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मुजफ्फरनगर के कई गांवों में खानपुर पुलिस के छापे
  • हरिद्वार

मुजफ्फरनगर के कई गांवों में खानपुर पुलिस के छापे

AltnewsUttarakhand 03/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  गोवर्धनपुर में पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वालों की धरपकड़ के लिए खानपुर पुलिस की टीम ने मुजफ्फरनगर के कई थानों में अलग-अलग गांवों में छापे मारे। छापेमारी में स्थानीय पुलिस भी उनके साथ रही, लेकिन एक भी आरोपी उनके हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस टीम अब उनके खास ठिकानों की सूची बना रही है। खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक चैंपियन के बीच चल रहे विवाद के दौरान इसी 31 जनवरी को लक्सर में ब्राह्मण समाज की पंचायत बुलाई गई थी। पुलिस पंचायत में आने वाले लोगों को रोक रही थी। खानपुर के गोवर्धनपुर में भी पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को आगे जाने से रोका था। इस पर उन्होंने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया था, जिसमें सिपाही सुमित सिंह, महावीर सिंह व होमगार्ड नीटू कुमार घायल हुए थे। पुलिस ने कुछ नामजद व 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बीते तीन दिन में पुलिस अज्ञात आरोपियों में से भी कुछ की पहचान कर चुकी है, जिनमें ज्यादातर यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के हैं। शिनाख्त करने के बाद बीती रात खानपुर पुलिस की टीम मुजफ्फरनगर पहुंची और सबसे पहले शहर कोतवाली के पीनना गांव में आरोपी के घर पर दबिश दी। वहां पता चला कि वह घटना के बाद से फरार हैं। इसके बाद टीम ने इसी जनपद में छपार थाने के तेजलहेड़ा तथा चरथावल के रोनी हरजीपुर गांव में भी कुछ लोगों के घर पर छापेमारी की। लेकिन वहां भी कोई आरोपी उनके हाथ नहीं लगा। टीम में शामिल गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी समीप पांडे ने बताया कि स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दबिश दी गई थी, पर सभी फरार चल रहे हैं। बताया कि अब आरोपियों के खास-खास ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहां दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी। टीम में उनके साथ दरोगा बबलू चौहान, उपेंद्र सिंह, सिपाही अरविंद रावत, त्रेपन सिंह भी थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने क्षेत्र के कई गांव में निकाला फ्लैग मार्च
Next: झबरेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.