Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • किसानों को फसल बीमा भुगतान जल्द करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

किसानों को फसल बीमा भुगतान जल्द करने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 05/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उत्तरकाशी के किसानों की सेब की फसल मुआवजा जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए। बीमा कंपनी के स्तर पर हो रही देरी की वजह की जांच के निर्देश भी दिए हैं। मंगलवार को मंत्री ने अपने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में बीमा विवाद समीक्षा की। मालूम हो कि उत्तरकाशी के किसानों ने पिछले साल एसबीआई जनरल इंश्यारेंस कंपनी से अपनी सेब की फसल का बीमा कराया था। फसलों को नुकसान होने पर जब किसानों बीमा क्लेम का दावा किया तो समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। कई मर्तबा शासन और विभाग को बताने के बावजूद कार्यवाही न होने से किसान बेहद परेशान है।
कृषि मंत्री ने आज विभागीय और कंपनी के अधिकारियों के साथ कर इस समस्या के समाधान पर चर्चा की। बीमा भुगतान में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जल्द कार्यवाही के लिए कहा।   बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडे, डॉ रतन कुमार, महेंद्र पाल, बीमा कंपनी से विपुश डिमरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आंदोलन की तैयारी में किसान
बीमा भुगतान में कोताही से परेशान किसान आंदोलन की तैयारी में हैं। मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृ़षि मंत्री से मुलाकात की। किसान संजय थपलियाल ने बताया कि नियमानुसार किसानों को बीते साल दिसंबर में बीमा क्लेम मिल जाना चाहिए था। अब तक फूटी कौड़ी नहीं मिली। किसानों ने अपनी फसल की सुरक्षा की उम्मीद में बीमा कराए गए थे। जब फसल के नुकसान की भरपाई की बारी आई तो सभी जिम्मेदार लोग उदासीन बने हुए हैं। किसानों में इससे काफी नाराजगी है। यदि जल्द कार्यवाही न हुई तो किसान देहरादून आकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि स्वीकृत
Next: छात्रों की विदाई पार्टी मामले में स्कूल से मांगा स्पष्टीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.