Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • कार्यशाला में दी बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी
  • पौड़ी

कार्यशाला में दी बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी

AltnewsUttarakhand 08/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। गढ़वाल विवि में उत्तराखंड विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) द्वारा प्रायोजित, संस्थान की नवाचार परिषद (आईआईसी), देवभूमि विज्ञान समिति (विभा) और देवभूमि विचार मंच (प्रज्ञा प्रवाह) के संयुक्त रूप से उद्यमिता और शैक्षणिक अनुसंधान में बौद्धिक संपदा अधिकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला आयोजित की गई। शनिवार को गढ़वाल विवि के चौरास स्थित शैक्षणिक क्रिया-कलाप केंद्र में हुई कार्यशाला में नवाचार, शैक्षणिक अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एमएमएस रौथाण ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आईपीआर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्त्व को रेखांकित किया और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका बताई। गढ़वाल विवि के आईआईसी सेल के अध्यक्ष प्रो. हेमवती नंदन ने शोध से संबंधित आवश्यक शब्दावली, साहित्यिक चोरी, डेटा निर्माण और लेखक योगदान के बारे में चर्चा की। एनआईटी उत्तराखंड के डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने आईपीआर के विभिन्न स्वरूपों पेटेंट, कॉपीराइट, भौगोलिक संकेत (जीआई) ट्रेडमार्क और नवाचारों और रचनाओं की सुरक्षा के महत्त्व पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शोधार्थी मेघा रावत एवं सुहानी श्रेय ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोहम साधुखान, सोनाली, अमीषा और मो.इंजमामुल हक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। मौके पर यूकोस्ट के संयुक्त निदेशक डा.डीपी उनियाल, गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के डॉ. लोकेश जोशी, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. आशीष बहुगुणा, डॉ. राम साहू आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीवीके झील में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत
Next: विधायक ने अयाल में पेयजल समस्या हल करने के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.