Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • विधायक ने अयाल में पेयजल समस्या हल करने के निर्देश
  • पौड़ी

विधायक ने अयाल में पेयजल समस्या हल करने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 08/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   ग्राम अयाल में जल जीवन मिशन योजना से ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिलने के मामले का विधायक पौड़ी ने संज्ञान लिया है। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर वह सोमवार को विभागीय अफसरों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं हल करने का प्रयास करेंगे। बीते दिनों अयाल गांव में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में अनियमितता बरती गई है। जिसके चलते गांव में ग्रामीणों को इस योजना से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में साल 2021 से पहले चरण का कार्य शुरू किया गया लेकिन गांव में स्टैंडपोस्ट का कार्य पूरा नहीं किया गया। जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई। जिसके बाद विभागीय अफसरों ने कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदार को जल्द ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए लेकिन इसके बाद भी योजना का काम पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना था कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। अब इस मामले में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने संज्ञान लिया है। विधायक ने बताया कि उन्होंने विभागीय अफसरों को ग्रामीणों की समस्या हल करने के निर्देश दिए है। कहा कि वह खुद भी विभागीय अफसरों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण कर समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार्यशाला में दी बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी
Next: कांग्रेस ने किया प्रयागराज कुम्भ भगदड़ में मृत लोगों हेतु शांति पाठ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.