Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरुषि निशंक से फिल्म निर्माण के नाम पर चार करोड़ की ठगी
  • देहरादून

आरुषि निशंक से फिल्म निर्माण के नाम पर चार करोड़ की ठगी

AltnewsUttarakhand 08/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि पोखरियाल निशंक से फिल्म निर्माण के नाम पर चार करोड़ रुपये ठग लिए गए। नगर कोतवाली में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरुषि ने उन पर पिता रमेश पोखरियाल को फर्जी मुकदमे में फंसाने, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरुषि ने नगर कोतवाली में तहरीर दी कि वो हिमश्री फिल्मस के माध्यम से फिल्म निर्माण और एक्टिंग का काम करती हैं। मानसी वरूण बागला और वरूण प्रमोद कुमार बागला दोनों निवासी फेयरी लैण्ड, रोड कैफी आजमी पार्क जेबीपीडी जुहु मुम्बई महाराष्ट्र ने उनसे उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की थी। दोनों ने बताया कि वो मिनी फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। वो आंखों की गुस्ताखियां नाम की एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर और विक्रांम मेस्सी जैसे बड़े नाम काम कर रहे हैं। बताया कि वो एक रोल में आरुषि को भी लेना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने आरुषि से पांच करोड़ रुपये अपनी फर्म या किसी जानकार से इन्वेस्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट का 15 फीसदी यानी 15 करोड़ का उन्हें लाभ दिया जाएगा। उन्हें झांसा दिया गया कि वो अपने रोल की स्क्रीप्ट स्वयं की इच्छा से फाइनल कर सकती हैं। यदि रोल पसंद नहीं आया तो उनके निवेश के पांच करोड़ रुपये 15 फीसदी ब्याज के साथ लौटा दिए जाएंगे। आरुषि ने बातों में आकर एमओयू साइन कर दिया। इसके बाद उन्होंने 10 अक्तूबर 2024 को दो करोड़ रुपये लिए गए। 19 नवंबर को उन्होंने एक करोड़, 27 अक्तूबर को 25 लाख, 30 अक्तूबर को 75 लाख मिलाकर कुल चार करोड़ रुपये दे दिए। आरुषि ने बताया कि दोनों ने उन्हें न काम दिया, न ही उनके रुपये लौटाए। अब रकम मांगने पर धमकी दी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पांच बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई फरार
Next: श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का ढाबे पर छापा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.