Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बीएचईएल को बंगाल और महाराष्ट्र में मिला महत्वपूर्ण ऑर्डर
  • हरिद्वार

बीएचईएल को बंगाल और महाराष्ट्र में मिला महत्वपूर्ण ऑर्डर

AltnewsUttarakhand 13/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  बीएचईएल को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा ऑर्डर मिला है। बंगाल में 2 गुणा 660 मेगावाट के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन (टीपीएस) के द्वितीय चरण में सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित स्टीम जेनरेटर (बॉयलर) और महाराष्ट्र में में 2 गुणा 660 मेगावाट कोराडी सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन (यूनिट 11 और 12) की स्थापना का काम मिला है। यह ऑर्डर महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (महाजेनको) ने दिया है। इन परियोजना में बीएचईएल के कार्यक्षेत्र में स्टीम जेनरेटर आइलैंड पैकेज और संबंधित सहायक उपकरणों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, इरेक्शन, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ इलेक्ट्रिकल, सिविल और संरचनात्मक कार्य भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीएचईएल के दायरे में एसओएक्स उत्सर्जन नियंत्रण के लिए अत्यधिक कुशल उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वनाग्नि की परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को हुई मॉक ड्रिल
Next: निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट गायब होने पर कांग्रेस ने उठाई सत्यापन की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.