Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में वाहनों की फिटनेस के लिए चलेगा विशेष अभियान
  • पौड़ी

पौड़ी में वाहनों की फिटनेस के लिए चलेगा विशेष अभियान

AltnewsUttarakhand 16/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी गढ़वाल(आरएनएस)। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने आरटीओ को 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके निजी वाहनों और 8 से 9 वर्ष वाले वाहन जिनकी स्थिति ज्यादा खराब है उनकी फिटनेस की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस के लिए विशेष अभियान चलाएं। परिवहन विभाग द्वारा जनवरी माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोई भी चालानी कार्यवाही नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए आरटीओ को चेतावनी जारी की। वर्चुअल माध्यम से सड़क सुरक्षा की बैठक में डीएम ने कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि यातायात के नियमों का पालन करवाने व सड़क हादसों को रोकने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर क्रेश बेरियर लगाने के निर्देश दिए। बीते दिनों पौड़ी-देहलचौरी मोटर मार्ग पर हुए बस हादसे वाले स्थान पर डीएम ने जल्द क्रेश बैरियर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि के अफसरों ने बताया कि पौड़ी-देहलचौरी मोटर मार्ग पर क्रश बेरियर लगाने का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि जो मजिस्ट्रियल जांच अधूरी रह गयी है उसमें तेजी लाई जाए।
डीएम ने सभी एसडीएम को अपने स्तर से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हर महीने करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा माह जनवरी में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, मोबाइल फोन का उपयोग, हैलमेट सहित अन्य में 526 चालन किए, जबकि पुलिस विभाग द्वारा 3408 चालन किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि पौड़ी दिनेश बिजल्वाण, अधिशासी अभियंता दुगड्डा निर्भय सिंह, एआरटीओ एनके ओझा आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कचरे के ढेर को बदला पार्क में, लगाया ऊर्जा संयंत्र
Next: पुलिस ने नशे के आदी सात युवक पकड़े, 76 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.