Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धनोल्टी में सीजन की तीसरी बर्फबारी से कारोबारियों के चेहरे खिले
  • देहरादून

धनोल्टी में सीजन की तीसरी बर्फबारी से कारोबारियों के चेहरे खिले

AltnewsUttarakhand 20/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पर्यटक स्थल धनोल्टी में इस सीजन तीसरी बार बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय कारोबारियों को एक बार फिर व्यापार बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ गई है। यहां गुरुवार सुबह करीब दस बजे हल्की बर्फबारी हुई। इसकी सूचना मिलते ही पर्यटकों ने भी धनोल्टी का रुख किया। बर्फबारी की वजह से न सिर्फ कारोबारी बल्कि काश्तकारों को भी उम्मीद बंधी है। उनका कहना है कि पूरे सीजन बारिश नहीं हुई है। अब बर्फबारी से खेती को फायदा होगा। यहां तापमान में गिरावट की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। यहां के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रात तक और बर्फबारी होगी, ऐसे में होटल की बुकिंग में भी इजाफा होगा। धनोल्टी स्थित होटल सिटी पैलेस के मैनेजर जगदीश सेमवाल ने बताया कि यहां पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। उन्होंने बताया कि इस सीजन यहां तीसरी बार बर्फ पड़ रही है। वहीं, मसूरी में सुबह से ही मौसम बदला रहा। आसमान में गहरे काले बादल छाए रहे। साथ ही दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। हालांकि यहां बर्फ नहीं गिरी है। लेकिन लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं। इस दौरान माल रोड पर भी सन्नाटा पसरा नजर आया। शाम को भी बारिश रुकने के बाद माल रोड पर पर्यटकों की थोड़ा बहुत चहलकदमी नजर आई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आशाओं का मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन
Next: आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की नई उड़ान है बजट: निशंक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.