Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पतालों में डॉक्टरों के सभी पद तीन सालों में भर जाएंगे
  • देहरादून

अस्पतालों में डॉक्टरों के सभी पद तीन सालों में भर जाएंगे

AltnewsUttarakhand 20/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के सभी जिला, उपजिला, बेस और सामुदायिक अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के सभी पद तीन साल के भीतर भर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सदन में यह जानकारी दी। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने का मुद्दा उठाया। विधायकों ने कहा कि इस वजह से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में स्वीकार किया कि राज्य में 50 फीसदी के करीब विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक संख्या में एमबीबीएस डॉक्टरों को पीजी करा रही है और तीन साल के भीतर सभी खाली पद भरने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सदन में आकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि जहां तक सामान्य एमबीबीएस डॉक्टरों की बात है तो राज्य के कई जिलों में पदों की संख्या से ज्यादा डॉक्टर तैनात हैं। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी, खुशाल सिंह अधिकारी, आशा नौटियाल, बृजभूषण गैरोला, प्रीमत सिंह सहित अनेक विधायकों ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे।

एक्सरे टैक्नीशियन व पैरामेडिकल के पद भरे जाएंगे
विधायक हरीश धामी के सवाल के जबाव में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में जल्द टैक्नीशियन और पैरामेडिकल के पद भरे जाएंगे। विधायक खुशाल अधिकारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चंपावत के पाटी प्राथमिक अस्पताल का उच्चीकरण जल्द कर दिया जाएगा।

वन भूमि में अब फेब्रिकेटेड स्कूल भवन बनेंगे
भाजपा विधायक मोहन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई स्कूलों के वन भूमि में होने की वजह से नए भवन न बन पाने का विषय उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के कई स्थानों पर यह समस्या आ रही है। इसे देखते हुए अब ऐसे स्थानों पर फ्रेब्रिकेटेड स्कूल भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। विभाग वन विभाग को बजट देगा और वन विभाग की ओर से ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार में सहकारिता लोन वितरण में गड़बड़ी की जांच होगी
Next: श्रमिकों के लिए चलेगा हक की बात अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.