Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत से साफ होगी नदियां
  • देहरादून

निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत से साफ होगी नदियां

AltnewsUttarakhand 22/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  संत निरंकारी मिशन ‘प्रोजेक्ट अमृत के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण का शुभारंभ रविवार को यमुना नदी के छठ घाट आईटीओ दिल्ली में किया जाएगा। मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज, निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में अभियान शुरु होगा। परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण दिया जा सके। वहीं दून में टपकेश्वर मंदिर में तमसा नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मिशन ने दो वर्ष पूर्व संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृतकी शुरूआत की थी। मिशन ने नदी, झील, तालाब, कुएं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस अभियान के अपने पहले दो चरणों में उल्लेखनीय उपलब्धि में शामिल किया है। संत निरंकारी मंडल सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। देहरादून ब्रांच संयोजक नरेश विरमानी ने बताया कि इसी श्रृंखला में रविवार को प्रातः 7 से 10 बजे तक तमसा नदी टपकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के स्थानों में जागरूकता सफाई अभियान चलाया जायेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक 24 से करेंगे कार्य बहिष्कार
Next: भू कानून से ध्यान भटकाने को कांग्रेस कर रही है विभाजन की राजनीति: चौहान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.