Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, महिला घायल
  • देहरादून

कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, महिला घायल

AltnewsUttarakhand 24/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला में कार और मोटर साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार रात को शिमला बाईपास निवासी मनदीप कुमार और बड़ोवाला निवासी ऋतु खत्री मोटरसाइकिल से सहसपुर की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मनदीप की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल के कर्मचारी दुर्गेश कुमार उन्हें अपने वाहन से सीएचसी साहिया ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। धूलकोट स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महिला का जस्सोवाला के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयोगशाला सहायकों से चतुर्थ श्रेणी का काम लेने का विरोध
Next: अल्मोड़ा: अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक के विरोध में उतरे अधिवक्ता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.