Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाल्मीकि बस्ती में ऊर्जा निगम की टीम पर हमला
  • देहरादून

वाल्मीकि बस्ती में ऊर्जा निगम की टीम पर हमला

AltnewsUttarakhand 25/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  वाल्मीकि बस्ती में बिजली का कनेक्शन काटने के दौरान एक शख्स ने ऊर्जा निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान दो कर्मचारियों से मारपीट भी की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऊर्जा निगम की ऋषिकेश डिविजन के अवर अभियंता बिरमपाल सिंह ने तहरीर दी। बताया कि वह सोमवार को रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में टीम के साथ राजस्व वसूली को पहुंचे थे। इस दौरान चतर सैन संगत का बिजली कनेक्शन काटा गया, तो राजेश पुत्र चतर सैन संगत ने दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए उसने गाली-गलौच भी की। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नीलकंठ में जलाभिषेक को जुटा शिवभक्तों का हुजूम
Next: घंटाघर से विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन रुके

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.