Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नीलकंठ में जलाभिषेक को जुटा शिवभक्तों का हुजूम
  • देहरादून

नीलकंठ में जलाभिषेक को जुटा शिवभक्तों का हुजूम

AltnewsUttarakhand 25/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गई है। सुबह से लेकर रात तक महादेव के दर पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। प्रशासन का दावा है कि जलाभिषेक के लिए उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से करीब 52 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। महाशिवरात्रि पर करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की उम्मीद है। ऐसे में मंगलवार को नीलकंठ तक मोटर और पैदल मार्ग केसरिया रंग में रंगा दिखा। मंगलवार को ब्रह्म मूहुर्त से नीलकंठ शिव मंदिर में भोलेभक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यूपी और हरियाण समेत अन्य राज्यों से शिवभक्तों का रेला दिनभर नीलकंठ के लिए ऋषिकेश होते हुए कूंज करता दिखा। मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम में मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। पैदल मार्ग पर सुबह से शाम तक नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों के जत्थे आते-जाते रहे। नीलकंठ धाम भी महादेव के जयकारों से गूंजायमान रहा। मेला क्षेत्र में शिवभक्तों की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी और जवान भी अलर्ट दिखे। पुलिस ने ड्रोन से भी नीलकंठ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की निगरानी की। सीओ अनुज कुमार ने बताया कि मंगलवार रात 52 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर तीन लाख श्रद्धालुओं के लिए नीलकंठ पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें तैनाती स्थल पर हरवक्त जमे रहने के साथ ही शिवभक्तों से संयमित व्यवहार करने के लिए भी कहा गया है।
पैदल मार्ग पर लगा मेडिकल कैंप  :  स्वास्थ्य विभाग ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नीलकंठ धाम पहुंच रहे कांवड़ियों के लिए पैदल मार्ग पर मेडिकल कैंप लगाया है। यहां एम्बुलेंस भी तैनात की गई है। रोजाना 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं का कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। डॉ. सरित अनिरुद्ध ने बताया कि कैंप में श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की दवा उपलब्ध है। आपातल स्थिति के लिए यहां एम्बुलेंस भी रखी गई है। टीम में फर्मासिस्ट हरीश सिंह बिष्ट, मनीष डोभाल, संदीप कुमार शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आरकेडिया टी एस्टेट कंपनी प्रबंधक के साथ मारपीट
Next: वाल्मीकि बस्ती में ऊर्जा निगम की टीम पर हमला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.