Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रभारी मंत्री प्रेम चंद का बहिष्कार करेंगे प्रतापनगर विधायक नेगी
  • देहरादून

प्रभारी मंत्री प्रेम चंद का बहिष्कार करेंगे प्रतापनगर विधायक नेगी

AltnewsUttarakhand 25/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर सदन में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेम चंद अग्रवाल टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री हैं, उनके आचरण की वजह से वह अब उनकी जिला योजना की बैठकों का बहिष्कार करेंगे। रेसकोर्स स्थित विधायक निवास में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक नेगी ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद ने उत्तराखंड की अस्मिता पर हमला किया है। उनके इस व्यवहार से उत्तराखंड में उबाल है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल ने जिस असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है, वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इससे उनकी संकीर्ण मानसिकता का पता चलता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अग्रवाल को सरकार और उनकी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है, जिस वजह से वह इस तरह के कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी और भू कानून को लेकर भी सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता थोपने का कार्य किया है। लिव इन रिलेशन का प्रचार करके इस कुप्रथा को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सशक्त भू कानून के नाम पर सरकार ने इस राज्य को झुनझुना देने का काम किया है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर को इस भू कानून से बाहर रखकर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने को इस तरह का कृत्य करती आई है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी एवं सुरेश जुयाल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेला अस्पताल में नहीं लगा दिव्यांग कैंप, दिव्यांगजन हुए परेशान
Next: स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ देंगे धरना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.