Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • बागेश्वर
  • सरयू पुल में मरम्मत कार्य का व्यापारियों ने किया विरोध
  • बागेश्वर

सरयू पुल में मरम्मत कार्य का व्यापारियों ने किया विरोध

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

बागेश्वर(आरएनएस)।  सरयू पुल पर मरम्मत कार्य का व्यापारियों ने एक बार फिर से विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने 24 घंटे मरम्मत कार्य शुरू रखकर समय पर पूरा करने की मांग की है। उन्हें आशंका है कि 15 दिन तक काम लटका रहेगा। बाद में एनएच के अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापारी माने। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह नौ बजे व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सभी व्यापारी सरयू पुल में पहुंचे। उन्होंने कहा की लगातार इस पुल में आवाजाही रहती है। जो जिला अस्पताल तक पहुंचती हैं, जिससे लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुल का जल्द मरम्मत कार्य नहीं होने से व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कम समय में काम पूरा करने की मांग की है। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश सिंह नेगी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों को समझाया कि जल्द से जल्द काम पूरा कराया जाएगा। एनएच के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दस दिन के भीतर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी मान गए और काम शुरू हो गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाशिवरात्रि मेले में स्वरोजगार को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र
Next: गंगा में बहकर आये युवक की पहचान कनखल निवासी के रूप में हुई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

AltnewsUttarakhand 03/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

काफलीगैर में राजकीय महाविद्यालय को मिली मंजूरी, 18 पद स्वीकृत

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.