Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • बागेश्वर
  • यूसीसी से रिलेशनशिप हटाने की मांग मुखर
  • बागेश्वर

यूसीसी से रिलेशनशिप हटाने की मांग मुखर

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

बागेश्वर(आरएनएस)।  पहाड़ी आर्मी ने पहाड़ियों की अनदेखी पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि पहाड़ियों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूसीसी से रिलेशनशिप हटाने की मांग की गई। नाराज लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला भी फूंका। आर्मी अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि शासन प्रशासन पहाड़ियों की अनदेखी कर रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गाय को गो माता का दर्जा देने, उत्तराखंड के त्योहारों को राजकीय त्योहारों का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा पहाड़ से पलायन होने का मुख्य कारण शिक्षा और स्वास्थ्य है, जिसे सरकार को बेहतर करना होगा। उन्होंने कहा किसी भी बाहरी व्यक्तियों द्वारा पहाड़ी लोगों के साथ गलत व्यवहार पहाड़ी आर्मी बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले उत्तराखंड पुलिस भर्ती, जिले लेवल की मेरिट के आधार पर युवकों की भर्ती होती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर भर्ती कर रही है, जो केवल देहरादून हरिद्वार के लोगों को ही फायदा पहुंचाने का काम है। उन्होंने जिला स्तर पर मैरिट बनाने की मांग की है। इस मौके पर यात्रा संयोजक विनोद शाही, जिलाध्यक्ष पूरन सिंह मेहता, कवि जोशी, प्रकाश पांडे, दिव्यांशु कुमार, भुवन पांडे, भगवंत राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, मयंक कुमार, मोहन कांडपाल, कपिल शाह, कमलेश जेठी आदि मौजूद रहे। सभा के बाद उन्होंने एसबीआई तिराहे पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराज ने किया उत्तरैंणी-मकरैंणी कौथिग महोत्सव-2025 का शुभारंभ
Next: शिक्षक बदलने से गुस्साए अभिभावकों ने किया स्कूल सचिव का घेराव कर हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

AltnewsUttarakhand 03/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

काफलीगैर में राजकीय महाविद्यालय को मिली मंजूरी, 18 पद स्वीकृत

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.