Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • परोड़ी के नाग देवता मंदिर में अनुष्ठान आयोजित
  • टिहरी

परोड़ी के नाग देवता मंदिर में अनुष्ठान आयोजित

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परोड़ी में नाग देवता मंदिर के वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान में जागरण का आयोजन किया गया। बीती रात्रि को भारी बारिश बावजूद नाग देवता के वार्षिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग देर रात तक भजन संध्या का आनंद लेते रहे। जौनसार के सुप्रसिद्ध गायक सुरेंद्र राणा, कुसुम कुकरेती ने एक से बढ़कर एक गढ़वाली, जौनसारी और जौनपुरी गीत, भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। राणा ने रेनू ये महासू देवता वंदना, दर्शनीय व बनचौरा बाजार की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके गीतों और भजनों में ग्रामीणों ने भी जमकर नृत्य किया। गायिका कुसुम ने सेम नागराज और त्रिजुगी नारायण भगवान के भजनों पर दर्शकों की वाहवाही लूटी। लोक कलाकार सुनील सजवाण ने कन्हैया की बांसुरी और नंद बाबा को लाल भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। इस अवसर पर राजेश नौटियाल, सुनील थपलियाल, वीरेंद्र राणा, जयपाल केरवान, मंदिर समिति के अध्यक्ष कोमल लेखवार, कोषाध्यक्ष गजेश लेखवार, ग्राम प्रशासक विनीत लेखवार, रमेश लेखवार, शशि भूषण लेखवार, अजय बधानी, जयंती प्रसाद बधानी, महादेव लेखवार आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 31 मार्च तक लगाए स्मार्ट मीटर
Next: पैर और फेफड़ों में खून के थक्के का इलाज किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.