Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नौकरी के दौरान मृत्यु पर उपनलकर्मी के आश्रित को मिलेंगे 1.5 लाख रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नौकरी के दौरान मृत्यु पर उपनलकर्मी के आश्रित को मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

AltnewsUttarakhand 01/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उपनल कर्मी के आश्रितों को तत्काल राहत के रूप में एक लाख रुपये के स्थान पर अब 1.5 लाख रुपये का आर्थिक अनुदान दिया जाएगा। उपनल अपने मुनाफे से प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक सैनिक बहुल गांव को गोद लेकर उनका विकास करेगा। शनिवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम-उपनल के 21 वें स्थापना दिवस समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी यह घोषणा की। गढ़ी कैंट सब एरिया स्थित उपनल मुख्यालय के निकट दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में जोशी ने माणा हिमस्खलन हादसे के प्रभावितों की सहायता और राहत-बचाव कार्यों में सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है। देश की सेना का हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड से ही आता है। जब जब देश की सुरक्षा के लिए बलिदान की बात आती है, उत्तराखंड के सपूत सबसे आगे होते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक, पूर्व सैनिक, शहीद और उनके आश्रितों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उपनल को विदेशों में भी रोजगार दिलाने के लिए ओवरसीज इंप्लायमेंट एजेंसी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे पूर्व सैनिक, उनके आश्रितों और आम लोगों को लाभ मिलेगा। उपनल बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल (सेनि), सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने भी विचार रखे। उपनल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने उपनल के कार्यकलापों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डे केयर की बैठक में नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा
Next: मंदिर में पुजारी से मारपीट के मामले में युवक पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.