Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किराये वृद्धि के विरोध में मेयर से मिले व्यापारी
  • देहरादून

किराये वृद्धि के विरोध में मेयर से मिले व्यापारी

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। शहर में नगर निगम की 276 दुकानों के किराये में वृद्धि का विरोध करते हुए व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने शनिवार को मेयर शंभू पासवान से मुलाकात कर रुड़की नगर निगम की तर्ज पर ऋषिकेश में दुकानों के किराये में बढ़ोतरी करने की मांग की। मेयर ने उन्हें निगम के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया की अगुवाई में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा। उन्होंने मेयर शंभू पासवान से मुलाकात कर बताया कि नगर निगम प्रशासन ने 276 दुकानों का किराया मनमानी तरीके से बढ़ा दिया है, जो कि सरासर गलत है। इससे दुकानों से रोजगार करने वाले व्यापारियों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। बताया कि रुड़की नगर निगम ने महज 10 फीसदी की बढ़ोतरी ही वहां के दुकानों के किराये में की है। कहा कि नगर निगम के पास के आय के स्रोत बढ़ाने के लिए अन्य विकल्प भी हैं। महामंत्री ने बताया कि मेयर ने वार्ता कर इस बाबत जल्द निगम के अधिकारियों से बैठक कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सुशील रस्तोगी, राजीव शर्मा, रजनीश कुकरेजा, राज कुमार अरोड़ा, बुद्ध प्रकाश शर्मा, राधा कृष्ण थपलियाल, प्रदीप जैन, हरि प्रकाश जिंदल, गुलाब सिंह पंवार आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिशु मंदिर भतरोजखान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न
Next: 02 मार्च को अल्मोड़ा पहुंचेगी पहाड़ बचाओ यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.