Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • रवांई वसंतोत्सव में शाह और सागर के गीतों पर थिरके
  • उत्तरकाशी

रवांई वसंतोत्सव में शाह और सागर के गीतों पर थिरके

AltnewsUttarakhand 01/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)। शनिवार को रवांई वसंतोत्सव के दूसरे दिन लोग रवांई जौनपुर-जौनसार के प्रसिद्ध गायक अतर शाह और मनोज सागर के गीतों पर थिरके। हिमाचली, जौनसारी हारूल सहित बुमली नाची, महासू महाराज की हारूल की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर नाचे। रंवाई वसन्तोत्सव मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूसरे दिन अतर शाह के मेरी साजना.., जीयू ना दुखाया.., बुमली नाची.. आदि गढ़वाली, जौनपुरी, जौनसारी एवं रवांल्टी गानों ने खूब समा बांधा। मेले में बावर क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक कृपाराम कुंवर की नेड़- नेड़ी आइगू हनोली जागीरों.., संतोषी खत्री, सुनील बैसारी, मनोज सागर की घोटा सेमानिये.. आदि जौनपुरी व जौनसारी लोकल गायकों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। रवांई वसंतोत्सव एवं कृषि विकास मेले में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा ने क्षेत्र के गायकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए रवांई वसंतोत्सव मेले को जौनपुर-जौनसार व रवांई की पारंपरिक संस्कृति, रितिरिवाजों के संरक्षण व संवर्धन का मंच बताया। नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने मेले में आये सभी मुख्य अतिथि और बाहर से आए गायकों का आभार व्यक्त कर सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में दिनेश चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल, कविंद्र असवाल, राजपाल रावत, लोकेंद्र रावत,बलदेव असवाल मोहन लाल भूराटा, रेखा जोशी नौटियाल,मदन सिंह नेगी,जनक रावत, मनोज हिमानी, हिमश्वेता असवाल, करूणा बिष्ट, अंकित सिंह रावत, अनुराधा गुसाईं, पूनम नेगी व रितेश गोदियाल आदि लोग मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पहाड़ वासियों पर अभद्र टिप्पणी पर बिफरे राज्य निर्माण सेनानी
Next: ग्राम पंचायत की जमीन पर पेड़ों के अवैध पातन पर भड़के ग्रामीण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.