Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन को चेताया
  • देहरादून

चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन को चेताया

AltnewsUttarakhand 03/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  चकराता-त्यूनी राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बनने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जंगल चौकी के पास सड़क की हालत अत्यधिक खराब हो चुकी है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल चौकी के पास पड़े गड्ढे से कई बार दोपहिया वाहन गिर चुके हैं। बड़े वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीण शूरवीर सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, राम सिंह राणा, प्रेम सिंह रावत, जय भगवान आदि ने सड़क सुधार की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो प्रशासन को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग चकराता से त्यूनी तक जाने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण इसकी हालत बद से बदतर होती जा रही है। वहीं पूरे मामले पर राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि मोटर मार्ग पर जगह-जगह छावनी परिषद की पाइपलाइन लीकेज हो रही है और पाइपलाइन के संबंध में छावनी परिषद को भी अवगत करा दिया गया है। मोटर मार्ग में जहां पर गड्ढे हुए हैं, उन्हें भर दिया जाएगा। जल्द ही पेंटिंग का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता किस अधिकार से सरकारी योजनाओं का कर रहे उद्घाटन: भूपेन्द्र भोज
Next: उत्तराखंड कैबिनेट में नई आबकारी नीति 2025 को मंजूरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.