Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • खेत पर मिला खून से लथपथ व्यक्ति का शव
  • हरिद्वार

खेत पर मिला खून से लथपथ व्यक्ति का शव

AltnewsUttarakhand 10/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   बहादरपुर जट में प्रधान के खेत से सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त फेरुपुर निवासी बिजेन्दर पुत्र चन्दर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह ग्राम प्रधान राजेश वर्मा के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलि के मुताबिक शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या की है।व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान व चेहरा खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में कई एंगल से जांच करने में लगी है साथ ही आसपास सीसीटीवी कैमरों को भी तलाश रही है ताकि पता लगाया जा सके कि व्यक्ति को खेत में किसने डाला और वह यहां कैसे पंहुचा है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया खेत में मिले शव की पहचान फेरुपुर निवासी बिजेन्दर पुत्र चन्दर के रूप में हुई। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा : जिलाध्यक्ष घोषित, प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू
Next: एसयूवी में सवार होकर मुंडन में जा रहे थे 22 लोग, रास्ते में 8 को यूं खींच ले गई मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.