Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोबाइल वैन से रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में तीन दिन बनेंगे पासपोर्ट
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

मोबाइल वैन से रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में तीन दिन बनेंगे पासपोर्ट

AltnewsUttarakhand 11/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मोबाइल वैन के माध्यम से रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में लोगों के घर के पास पासपोर्ट सेवा देने के उद्देश्य से 19 से 21 मार्च तक तीन दिन पासपोर्ट बनाए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से क्रीडा भवन मैदान अगस्तमुनि में पासपोर्ट मोबाईल वैन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 50 अप्वाइंटमेंट स्लॉट प्रतिदिन आनलाइन बुकिंग के लिए मार्च 2025 के द्वितीय सप्ताह मे ऑनलाईन बुकिंग के लिए जारी किए जाएंगे। इस शिविर में नये एवं पुनर्निगमन श्रेणी के आनलाइन भरे गए पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तत्काल श्रेणी, पीसीसी और अन्य किसी कारण या दस्तावेज की कमी से रुके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर, निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट मोबाईल वैन के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं नियत दिन, समय एवं स्थान पर जरूरी कागजातों की मूलप्रति एवं उनकी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर जांच के लिए और फोटो, अंगुलियों के निशान देने के लिए उपस्थित होना होगा। बताया कि अब तक चार पासपोर्ट मोबाईल कैम्प नई टिहरी, कोटद्वार, घनसाली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में आयोजित हो चुके हैं। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित
Next: बाल आयोग ने अवैध मदरसो से हटे बच्चों की स्कूल भेजने के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.