Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी आरटीओ देहरादून ने ली परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक
  • देहरादून

चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी आरटीओ देहरादून ने ली परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक

AltnewsUttarakhand 12/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

यात्रा में यात्रियों से ज्यादा किराया लेने पर वाहन के परमिट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

देहरादून(आरएनएस)।   चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। बुधवार को यात्रा के नोडल अधिकारी आरटीओ देहरादून सुनील शर्मा ने परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन में सहयोग की अपील की है। कहा कि यात्रा में यात्रियों से तय किराया लिया जाए। ज्यादा किराया लेने पर वाहन के परमिट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ कार्यालय सभागार में हुई बैठक में यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने ट्रेवल ऐजेंटों का सत्यान करने, अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और बाहरी राज्यों के वाहनों का ग्रीन कार्ड 15 दिन के लिए जारी करने की मांग की है। यह भी कहा कि यात्रा पर जाने वाले प्राइवेट वाहन गलत तरीके से पार्क किए जाते हैं, जिससे जाम की समस्या होती है, ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने परमिट शर्तों का पालन करने, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग नहीं करने की हिदायत दी है। बसों की समुचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही रजिस्ट्रेशन, ग्रीन कार्ड और ड्राइवरों के ड्रेस कोड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने वाले ड्राइवरों के लिए ड्रेस कोड जरूरी है। वाहनों में डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, हेमंत डंग, नवीन सेमवाल, विनोद राठौर, विरेंद्र सिंह कंडारी, आरिफ कुरैशी, अनिल बरगली, भूपाल सिंह नेगी, प्रदीप रावत, लोकेश तायल, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
Next: सूचना शिक्षा संचार तथा अधिगम शिक्षण सामग्री विकसित करने को हुआ जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.