Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर से घसीट कर पूर्व सैनिक को पीटा, केस दर्ज
  • देहरादून

घर से घसीट कर पूर्व सैनिक को पीटा, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 15/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। श्यामपुर में एक पूर्व सैनिक को घर से घसीटकर मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जबकि मारपीट में संलिप्त अज्ञातों की पहचान के प्रयास में पुलिस जुट गई है। वहीं, मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। शनिवार को मामले में नाराज पूर्व सैनिक ग्रामीणों के साथ कोतवाली ऋषिकेश पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिये घेराव भी किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही करने का आश्वासन दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यामपुर स्थित भल्लाफार्म निवासी ममता रावत ने तहरीर दी। बताया कि होली के दिन शुक्रवार अपराह्न 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन से ज्यादा लोग पति आशीष रावत को अगवा करने की नीयत से घर में घुसे। वह पति को खींचकर बाहर लाए, तो इसका विरोध किया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने पति पर पर हमला कर दिया। धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा वार किए। बीचबचाव करने पर आरोपियों ने ममता की भी पिटाई की। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रवि दीक्षित, ममता दीक्षित, तरुण, माधवी और अमृत बलौरी तथा अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से नाराज पूर्व सैनिक एवं ग्रामीणी शनिवार को कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। पुलिस के मामले में कार्रवाई का भरोसा देने पर वह माने। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञातों की पहचान के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 75 देशों के 1500 साधकों ने किया योगाभ्यास
Next: रिखणीखाल क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.