Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पार्टी कर रहे हुड़दंगियों ने रिसॉर्ट को आग के हवाले किया
  • देहरादून

पार्टी कर रहे हुड़दंगियों ने रिसॉर्ट को आग के हवाले किया

AltnewsUttarakhand 15/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  होली के दिन नशे से धुत कुछ युवकों ने पश्चिमीवाला में हट नुमा एक रिसॉर्ट को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक पूरा रिसॉर्ट जलकर राख हो गया था। मौके पर रिसॉर्ट स्वामी की मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। तहरीर के बाद पुलिस ने दो नामजद युवकों के साथ ही बीस से तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, ग्राम पंचायत बदामावाला के ग्राम पश्चिमीवाला में आनंद वाटिका नाम से एक हट नुमा रिसॉर्ट है। बताया जा रहा है कि होली के दिन कुछ युवक रिसॉर्ट में पार्टी मना रहे थे। तभी वहां और युवक भी आ गए और बैठकर पार्टी करने लगे। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। दोनों गुट आपस में झगड़ने लगे। यह बात रिसॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों ने रिसॉर्ट मालिक को बताई। रिसॉर्ट मालिक ने पुलिस को फोन किया और खुद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर मालिक ने दोनों गुटों को रिसॉर्ट से बाहर कर दिया और गेट पर ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में सागर पुत्र सुरेश निवासी गुडरिच व हिमांशु शर्मा उर्फ गोल्डी अपने बीस से तीन साथियों के साथ रिसॉर्ट पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रिसॉर्ट के गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर रिसॉर्ट के किचन में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक ने इसके बाद रिसॉर्ट में आग लगा दी। चूंकि रिसॉर्ट पूरी तरह से बांस और घास का बना था। इसलिए आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें देखते हुए आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। इससे पहले की पुलिस और फायर ब्रिगेड़ आग बुझाने पहुंचती पूरा रिसॉर्ट जलकर राख हो गया था। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि रिसॉर्ट के मालिक राहुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी मेहूंवाला विकासनगर की तहरीर पर सागर पुत्र नरेश निवासी गुडरिच व हिमांशु शर्मा उर्फ गोल्डी सहित 20 से 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ठंड के बीच धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल
Next: गरुड़ में बारिश से गिरा मकान, नौ लोग घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.